खूंटी में तीन तस्कर हथियार और रुपए के साथ गिरफ्तार
खूंटी : खूंटी एसपी मनीष टोप्पो के गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को खूंटी यूलिया ने कुल हुड्डू जंगल के पास तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ दबोचा है। इस संबंध में एसपी मनीष टोप्पो ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध हथियार की खरीद बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद मैने पुलिस टीम गठित कर संबंधित स्थानों पर छापेमारी कराया। इस दौरान कुल हुड्डू जंगल से तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 1. युनुस खान 2. मो0 समीम एवं 3. इबरार आलम है। इनलोगों के पास से 02 अवैध पिस्टल मैग्जीन सहित, 03 मैग्जीन, 13 गोली, 14360 रूपया तथा मोबाईल बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि पकड़ाए तीनों आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि हथियार एवं गोली को बेचने के लिए कुल्हुड्डू जंगल के पास आये थे, जहां खरीददार का आने का इंतजार कर रहे थे।इसी बीच पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया।पकडाए इबरार आमल की निशानदेही पर रांची डोरंडा स्थित उसके घर से 02 पिस्टल, 05 मैग्जीन, 31 गोली एवं 52500 रूपया नगद बरामद किया गया । सभी हथियार तस्करी करने की बात स्वीकार किया है। इस संबंध में कर्रा थाना काण्ड सं0 69/25, दिनांक 02.09.2025, धारा-26 (6)/25 (1- B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
छापेमारी पुलिस टीम में एसडीपीओ तोरपा क्रिस्टोफर केरकेट्टा, तोरपा अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, रानियां थाना प्रभारी विकास जायसवाल,कर्रा थाना प्रभारी दीपक कान्त कुमार,लोधमा पिकेट की निशा कुमारी,कर्रा थाना के संदीप मुण्डा और
कर्रा थाना सशस्त्र बल शामिल थे।



