पूर्व सांसद आनंद मोहन ने धुर्वा स्थित पूर्व पार्षद स्व. वेद प्रकाश सिंह के परिजनों से की मुलाकात
रांची: पूर्व लोकसभा सांसद आनंद मोहनसिंह ने रविवार को धुर्वा स्थित पूर्व पार्षद स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह जी के घर आकर उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात करते हुए अपनी संवेदनाएं परिवार के साथ व्यक्त की। साथ उनका हाल चाल जाना। आने वाले समय में भी अपनी ओर से हरसंभव साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया। इस भेंट एवं आश्वासन के लिए स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह के बड़े भाई संभू सिंह जी , उनकी पत्नी शीला सिंह और उनके पुत्र अंश राज सिंह ने भी आनंद मोहन सिंह का आभार व्यक्त किया।

