पोप फ्रांसिस के निधन पर पूर्व मंत्री डाॅ रामेश्वर उराँव एवं आलोक कुमार दूबे ने व्यक्त की
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उराँव एवं महासचिव आलोक कुमार दूबे ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल कैथोलिक समुदाय, बल्कि समस्त विश्व समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा, “पोप फ्रांसिस विश्व में शांति, सद्भावना और करुणा के दूत थे। उन्होंने गरीबों, पीड़ितों और वंचितों की सेवा को अपने जीवन का मिशन बनाया। उनका विनम्र स्वभाव और आध्यात्मिक नेतृत्व हमेशा स्मरणीय रहेगा।”
उन्होंने कहा वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान हो।

