JMM का केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम हेमंत सोरेन को पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने दी बधाई

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कंद्रीय अधिवेशन में सीएम हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने बधाई दी है। मंच पर ही उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से हाथ मिलाया और बधाई दिया।
वहीं मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि हेमंत सोरेन के कुशन नेतृत्व और गुरु जी के आशीर्वाद के कारण ही पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। झारखंड में इंडिया गठबंधन में बंपर सीट मिलने का सबसे अधिक श्रेय सीएम हेमंत सोरेन को जाता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यदि कोई टक्कर दे सकता है तो वह है हेमंत सोरेन। यह पूरे देश के राजनीति जानकर मान चुके है। हेमंत सोरेन राष्ट्रीय स्तर के नेता बन चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा को इतनी ऊंचाइयों पर ले जाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। हम सभी झामुमो के नेता और कार्यकर्ताओं को अपने नेता हेमंत सोरेन पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *