संविधान दिवस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

रांची: संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा रांची जिला अध्यक्ष वरुण साहू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना उच्च न्यायालय के समक्ष बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 26 नवंबर को ही बाबा साहेब ने राष्ट्रपति को भारत का संविधान समर्पित किया था। आज भी भारत लोकतांत्रिक मान्यताओं के साथ जीवित है। इसमें संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है। बाबा साहेब ने भारत का संविधान बनाने में भविष्य की भी चिंता की है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दो दिन का विशेष सत्र बुला कर और चर्चा कर आज के दिन को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।
उन्होंने कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है कि सब लोग संविधान के अनुसार अपने अधिकार का उपयोग करे। वही उन्होंने कहा कि देश में जब तक हिन्दू बहुसंख्यक है तब तक देश मे संविधान जिंदा है, जिस दिन हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएगा देश का संविधान खतरे में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *