पूर्व डीजीपी राकेश कुमार मिश्रा जनसुराज में शामिल

पटना : अभी तक बिहार की सियासत में एनडीए और महागठबंधन के बीच ही मुख्य लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन इस बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी एक तीसरा फ्रंट बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। वह लगातार अपने साथ हर तंबके के लोगों को जोड़ने की कवायद में जुटी हुई है। कुछ दिन पहले ही जन सुराज पार्टी में 6 पूर्व नौकरशाह (IAS) को शामिल किया था। आज उसी क्रम में 12 पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारियों को शामिल करवाया गया, जिसमें आठ तो आज शामिल हो गए चार ने शामिल होने की सहमति दे दी है।
प्रशांत किशोर का हाथ थामने के बाद इन अधिकारियों का कहना है कि नौकरी के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के बहुत सारे मामले देखे, लेकिन विभागीय मजबूरियों की वजह से वो उस पर सवाल नहीं उठा सकते थे। लेकिन, अब रिटायरमेंट के बाद उनकी यह इच्छा है कि समाज में जागृति आए और सुधार हो, इसी कारण उन्होंने जन सुराज पार्टी ज्वाइन किया है।
ये सभी IAS और IPS नीतीश कुमार, लालू यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में काम कर चुके है। रिटायर्ड DIG एस के पासवान कहते हैं कि व्यवस्था को बदलने की मुहिम में प्रशांत किशोर लगे हुए है, जिनका अपना कोई स्वार्थ नहीं है। हम लोग भी उनके मुहिम में बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के शामिल हुये हैं।
इन पूर्व अधिकारियों ने थामा प्रशांत किशोर का हाथ-

  1. जितेंद्र मिश्रा (समस्तीपुर ) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) होम गार्ड, 2. एस. के. पासवान (वैशाली) सेवानिवृत महानिदेशक (DG), 3. के. बी. सिंह ( सारण )- सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) संचार, 4. उमेश सिंह (बेगूसराय)- सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG विजिलेंस), 5. अनिल सिंह (सुपौल) सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) मुजफ्फरपुर, 6. शिवा कुमार झा (सुपौल)-सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) इकोनॉमिक्स अफेयर, 7. अशोक कुमार सिंह ( सिवान ) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG), 8. राकेश कुमार मिश्रा (सहरसा) सेवानिवृत महानिदेशक (DG), सी. पी. किरण (पटना) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) पुलिस, 11. मो. रहमान मोमिन (भोजपुर)- सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाएं), 11. शंकर झा, (सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच), 12. दिलीप मिश्रा (सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *