अखिल झारखंड छात्र संघ कोकर मंडल का गठन

रांची:आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय सुदेश महतो जी के निर्देशानुसार अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का पूरे झारखंड प्रदेश भर में गठन हो रहा |

मंगलवार को अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू रांची महानगर अंतर्गत मंडल में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता प्रेम कुमार ने किया | जिसमे मंडल इकाई गठित की गई मंडल इकाई में निम्नांकित सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई |
अध्यक्ष – विशाल सिंह
उपाध्यक्ष -सुजल, साहिल
महासचिव -सौरव
सचिव – रिक्की, करन
सोशल मीडिया प्रमुख -विक्की
सदस्य – अभिराम, सूरज, रोशन, सनी, सुनील, दीपक, संदीप, अमित, अंकित, विकास, अभिषेक, रौनक, राकेश, अमन के अलावा कई युवाओं को कमेटी में रखा गया है |

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए महानगर संयोजक अभिषेक झा ने कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत रहती है और विश्वविद्यालय कैंपस हो या कैंपस के बाहर आजसू हमेशा पूरे राज्य के छात्र छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तथा अन्य गतिविधि इसके द्वारा समय-समय पर चलाई जाती है |
प्रेम कुमार ने कहा कि आजसू एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी सदस्य परिवार की भावना से जुड़े रहते हैं और परस्पर एक दूसरे का सहयोग करते हुए छात्र हित में आंदोलन आत्मक और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते हैं |
कार्यक्रम में मंच संचालन मनजीत सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन आकाश झा ने की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *