रकुवा पंचायत एवं सुतरी पंचायत के आजसू पार्टी महिला मोर्चा का हुआ गठन
गोला प्रखण्ड क्षेत्र के रकुवा पंचायत एवं सुतरी पंचायत में आजसू पार्टी महिला मोर्चा का पंचायत अध्यक्ष और सचिव का चयन किया गया जिसमें रकुवा पंचायत से सुलेखा देवी अध्यक्ष, सचिव पूनम देवी और सुतरी पंचायत से निरुबला अध्यक्ष, सचिव सरिता देवी का हुआ चयन।
गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व रामगढ़ विधान सभा प्रभारी सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार गोला प्रखंड के 21 पंचायतों में आजसू पार्टी महिला मोर्चा का पंचायत कमिटी का गठन किया जा रहा हैं जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित हुए गोला प्रखंड प्रमुख गीता देवी, जिला परिषद सदस्य सरस्वती कुमारी एवं रकुवा पंचायात के मुखिया पिंकी देवी विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो नेतृत्व में बैठक कर के महिला कार्यकर्ताओं को आजसू पार्टी महिला मोर्चा पंचायत कमिटी का पुनर्गठन एवं विस्तार किया गया। साथ ही 16 अक्टूबर को होने वाले महिला मोर्चा की जिला सम्मेलन को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से रकुवा पंचायत अध्यक्ष सुलेखा देवी, सचिव पूनम देवी, कोषाध्यक्ष अंजली देवी, उपाध्यक्ष आंजो देवी, सह सचिव अनिता देवी, रोशिला देवी, ममता देवी, प्रतिमा कुमारी तथा सुतरी पंचायत अध्यक्ष निरुबला देवी, सचिव सरिता देवी, कोषाध्यक्ष मुनी देवी, उपाध्यक्ष काजल देवी, मालती देवी, जयन्ती देवी, रमनी देवी, संगठन सचिव वीणा देवी, रीता देवी, गीता देवी, मुटुका देवी, एवं उपस्थित आसा देवी, रमनी देवी, फूलो देवी, संजू देवी, मालती देवी, मुन्नी देवी, सीता देवी, कर्मी देवी, आजस युवा नेता रणधीर कुमार बसरिया, रकुवा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश कुमार रजक, प्रवीण कुमार, जगदेव कुमार महतो, टेकलाल महतो, सुतरी पंचायत अध्यक्ष अजित खन्ना, प्रखण्ड उपाध्यक्ष गिरजा सिंह और आंनद बेदिया एवम सैंकड़ो महिलाएँ एवं पुरुष उपस्थित थे।

