तीसरी बार मोदी सरकार के लिए बुद्धिजीवी वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : कर्मवीर सिंह
रांची: प्रबुद्ध वर्ग समाज का अगुवा है।इसकी समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। यह वर्ग बड़े समूह को अपने अपने क्षेत्र में प्रभावित करता है।इसलिए राष्ट्र की मजबूती केलिए इस वर्ग को बढ़ चढ़ कर नेतृत्व करना चाहिए।यह बात भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि देश में आम चुनाव चल रहा है।जनता का मिजाज तीसरी बार मोदी सरकार केलिए स्पष्ट है। जनता चाहती है कि सशक्त भारत,मजबूत भारत ,आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत केलिए तीसरी बार मोदी सरकार बने।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी,विकास विरोधी,सनातन विरोधी इंडी गठबंधन के लोग जनता को दिग्भ्रमित कर रहे। ऐसे में प्रबुद्ध वर्ग जनता के बीच जाएं और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों और इंडी गठबंधन की विकास विरोधी,सनातन विरोधी नीतियों को बताएं।
बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ,विधि प्रकोष्ठ,चिकित्सा प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ केसुमन चौबे,धीरेंद्र त्रिपाठी,पप्पू रजक,उमेश कुमार,आनंदकुमार ठाकुर
, पी के झा,महबूब खान,प्रणव कुमार बब्बू,राजन वर्माश्रवण कुमारराजा राम महतो,पिंटू तिवारी,कमल कांत दुबे,कैलाश केसरी,अमरदीप साहू आदि उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)