नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ में पांच जवान घायल,घायलों को मेडिका में कराया गया भर्ती

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक ही दिन में दो बार मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई। मुठभेड़ में 5 जवान घायल हो गए।

चार जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हैं। इलाके में अब भी सर्च अभियान जारी है।कोल्हान जंगल के सरजोमबुरु में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच पहली बार मुठभेड़ सुबह के 8 बजे हुई। फिर लगभग 11 बजे नक्सलियों ने दोबारा सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। नक्सली पीछे हटने को मजबूर हुए हैं और कई नक्सली गंभीर रूप से घायल हुए हैं।दूसरी तरफ सुरक्षा बल के पांच जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जिनमें से चार को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। इन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल जवानों के नाम कृष्णा, सूरज कुमार, सुशील लकड़ाऔर बुध देव किशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *