अमरनाथ यात्रा श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
रांची :अमरनाथ यात्रा समिति के मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रांची रेलवे स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में रवाना हुआ.भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने अमरनाथ के भक्तों को अंग वस्त्र एवं पट्टा देकर माला पहनाकर रवाना किया.वहीं भक्तों को यात्रा मंगलमय हो यह बाबा अमरनाथ से कामना की.
यात्रा के जत्था के नेतृत्वकर्ता मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि यात्रा का 28 साल से लगातार जा रहे हैं. बाबा अमरनाथ यात्रा रांची रेलवे स्टेशन से निकलकर जम्मू पहुंचेगी. जम्मू में सारे ग्रुप का रजिस्ट्रेशन होगा. अमरनाथ यात्रा अमरनाथ के दर्शन के बाद वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे. उसके बाद रांची आने पर देवघर में बाबा भोलेनाथ का भी दर्शन करेंगे. यात्रा समिति में मुख्य रूप से उपस्थित जाने वाले बाबा के भक्तों में,डोली देवी अमित, दीपक चौधरी, मनोज जयसवाल, आनंद सोनी, मुकेश चौधरी, बाल्मीकी यादव, ममता गुप्ता, रूबी देवी, बेबी देवी, मनीष सोनी, पप्पू जयसवाल, चिंटू पंकज, पवन कुमार, अजित मलाकर, अजय कुमार महतो, पवन सोनी, रवि जयसवाल सहित कई लोग मौजूद थे.

