हेमन्त सोरेन द्वारा दर्ज FIR फ़र्ज़ी, पुलिस अधिकारी FIR की करें जाँच: बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एसटी-एससी थाना ने तथाकथिक FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईडी के कुछ अफसरों के ऊपर एसटी एससी एक्ट के तहत एसटी एससी थाना में FIR दर्ज किया है।
कहा कि हेमन्त सोरेन इतना डरे हुए है कि अपना सुध बुध भी खो चुके है। और जो उनके लिए काम कर रहे है वे भी अपना सुध बुध खो चुके है।
FIR की प्रथम पंक्ति में ही गलतियां है। FIR के अनुसार हेमंत सोरेन अपने आप को साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र का विधायक बता रहे है लेकिन झारखंड में साहेबगंज नाम का कोई विधानसभा क्षेत्र नही है।
कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि FIR ही फ़र्ज़ी है। क्योंकि हेमन्त सोरेन जी को अपना विधानसभा बरहेट के जगह साहेबगंज बताना, FIR की फर्जीवाड़ा को बताता है।कहा कि FIR पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है।
कहा कि डीजीपी एवं पुलिस अधिकारी इस FIR की सत्यता की जांच करें। कि सचमुच में हेमन्त सोरेन ने FIR किया है या उनके नाम से किसी ने FIR किया हैं।
कहा कि उनके यहां फर्जीवाड़ा का पहले भी रिकॉर्ड रहा है। मुझे स्मरण है शिबू सोरेन जी के समय एक बार 2-3 लोगों को एक जगह टिकट दिया गया और चुनाव लड़ गए थे।बाद में बोला गया कि फॉर्म में फ़र्ज़ी हस्ताक्षर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *