झारखंड विधानसभा घेराव में आजसू प्रमुख सुदेश महतो,लंबोदर महतो सहित हजारों कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

रांची : झारखंड विधानसभा घेराव के लिए निकले आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रांची के नगड़ी थाने में मजिस्ट्रेट के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें सरकारी आदेश का उल्लंघन कर दलादिली चौक पर सड़क जाम करने तथा हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, हकीम अंसारी, मुजिबुल अंसारी सहित हजारों कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *