दिल्ली में बीजेपी सरकार की विदाई तय,इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार: कल्पना सोरेन

गोड्डा: संथाल में तीन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए इंडी गठबंधन ने जोर लगा दिया है। इंडी गठबंधन के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने रविवार को गोड्डा में इंडी गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए वोट मांगा। चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है और इसके साथ ही मोदी सरकार की विदाई हो जायेगी।
कल्पना ने कहा कि आप लोगों ने इस क्षेत्र में 15 साल एक शख्स को दिया है। अब समय आ गया है कि आपके लिए हमेशा आवाज उठाने वाले को चुनें। प्रदीप यादव की दमदार आवाज विधानसभा में गुंजती है। अब इनकी आवाज आप लोगों के आशीर्वाद से संसद में गुंजेगी। कल्पना ने कहा कि हिंदुस्तान में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। आपका वोट ही हेमंत सोरेन को जेल से निकालेगी। चार जून के बाद जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तब हेमंत दादा आपके साथ होंगे। झारखंड में तीन चरण का चुनाव हो चुका है। इसमें जनता ने हमें आश्वस्त कर दिया है कि इंडिया गठबंधन के सारे उम्मीदवार जीत रहे हैं। एक जून को तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। वहां भी गठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूत कराना है। इंडिया गठबंधन को दिल्ली पहुंचने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। साथ ही कहा कि दिल्ली का तख्त हिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि हमलोगों ने पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत के आरक्षण को विधानसभा से पारित कराया। लेकिन यह राजभवन में जाकर रूक जाता है। क्योंकि, बीजेपी वाले इसे झारखंड में लागू नहीं करना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *