ईद उल फितर का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया
रांची: जिले में ईद उल फितर का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। हरमू ईदगाह में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। जैसे ही ईद की नमाज संपन्न हुई लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देने लगे। ईद उल फितर केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि यह आपसी प्रेम,सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। वहीं हरमू वार्ड 26 के निवर्तमान पार्षद अरुण कुमार झा ने अपने वार्ड क्षेत्र के कई ईदगाह पर जाकर लोगों को ईद की बधाई दी है। इसके साथ ही कई लोगों के घर पर भी जाकर बधाई दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार शांति और भाईचारे का है। समाज में अभी को आपस में मिलकर रहना चाहिए।
वहीं खिजरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले कई जगहों पर जाकर लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने अनगड़ा में कांग्रेस नेता के घर जाकर लोगों को ईद की बधाई दी। मौके पर विधायक ने कहा कि ईद पर हमें आपसी भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है।

