शादी में देरी होने से प्रेमी-प्रेमिका ने कर ली खुद खुशी
बोकारो – बोकारो जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने शादी में देरी होने की वजह से अपनी आत्म लीला खत्म कर लिया ।बीते दिन गुरुवार सुबह लड़की के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव एक ही फंदे से झूलता बरामद किया गया ।बताया जा रहा है कि घरवालों ने दोनों की शादी करवाने के लिए एक साल का वक्त मांगा था, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका अपनी शादी जल्द करना चाह रहे थे, दोनों को दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही थी। शादी में हो रही देरी से नाराज होकर एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना चतरो चट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव की है।



