लोकसभा चुनाव में हारने के कारण तेजस्वी पूरे बिहार में अपना अस्तित्व तलाशने जा रहे हैं: अरविन्द सिंह

पटना। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार का 15 अगस्त से दौरा करने वाले हैं।वे लोकसभा चुनाव में अपने प्रचंड हार की समीक्षा करने जा रहे हैं।
वे अपने अहंकार के कारण लोकसभा में इतनी बुरी तरीके से हारे हैं। गणादेश से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि
वे यह उम्मीद पाल के रखे थे कि बिहार में ज्यादा सीट पा जाएंगे।लेकिन जनता ने इनको नकार दिया है।जनता समझ रही थी कि यह वही घपले घोटाले और अखंड भ्रष्टाचार में डूबे लोग हैं। जो अपराधियों के पनाहगाहर और चारा घोटाले में लिप्त परिवार हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने राजद सुप्रीमो बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि
बिहार की जनता समझ चुकी है कि यह वही परिवार एक बार पुनः बिहार में सक्रिय हो रही हैं। ऐ वही माफिया वही घोटालेबाज वही अपराधियों के संरक्षक के नया वेरिएंट है।
श्री अरविन्द ने कहा की इसलिए जनता ने लोकसभा में राजद को धूल चटाने का काम किया।
उसी हार की समीक्षा करने तेजस्वी यादव जी बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। क्योंकि बिहार की जनता उन्हें क्यों नकार दिया है लालू परिवार को क्यों बिहार की जनता लगातार नकार रही है”?
क्योंकि बिहार के सबसे बड़े परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों की पारिवारिक समूह को लगातार बिहार की जनता द्वारा नकारे जाने के कारण तेजस्वी यादव जी पूरे बिहार में अपना अस्तित्व तलाशने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *