जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा की जिला पॉलिटिकल अफेयर कमिटी की हुई बैठक

खूंटी: जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में जिला पॉलिटिकल अफेयर कमिटी की विशेष बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से आगामी होने वाली नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद एवं सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष हेतु विचार विमर्श किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों एवं अध्यक्ष पद में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को खड़ा कर जिताने का पूर्ण प्रयास करेगी।
साथ ही साथ नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर नगर पंचायत चुनाव के लिए निम्न पदाधिकारियों को सभी वार्ड में अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सभी वार्ड में बैठक कर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों का आवेदन एकत्र करने हेतु जिम्मेवारी सौंपी गई-:
1पीटर मुण्डु,2 रविकांत मिश्रा, 3 ,विलसन तोपनो 4, सुनीता गोप,5, गुलाम गौश ।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, पांडेया मुण्डा, नईमुद्दीन खान, शहिन्द्र महतो, विलसन बोदरा, सोहेल आन्सारी, अनमोल होरो, मीनाक्षी टोपनो , माईकल तीड़ु, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *