बालूघाट एजेंसी के चयन हेतु जिला स्तरीय निविदा समिति की हुई बैठक

रांची :उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित अपने सभागार में बालूघाट एजेंसी के चयन हेतु जिला स्तरीय निविदा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी हुसैन, कार्यपालक अभियंता लघु सिचाई विभाग रांची, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा उपायुक्त रांची को अवगत कराया गया की प्रबंध निदेशक झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लि. के पत्रांक 1744/रांची,21अगस्त से वैसे बालू घाट जिनका एकरारनामा नहीं हो सका है/ EMD की राशि जप्त कर ली गई है/ De Empanelled एजेंसी की सूची संलग्न करते हुए केटेगरी-II बालूघाटों का पुनः MDO चयन हेतु निविदा प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया है। जानकारी हो की रांची जिला में कुल-19 बालूघाट चिन्हित है। पूर्व में 08/12/2023 को रांची जिला के 14 बालूघाटों दिनांक- 12/12/2023 द्वारा रांची जिला के 04 बालूघाटों कुल-18 बालूघाटों कुल- 18 बालूघाटों के फाइनेंसियल बिड पश्चात MDO का चयन कर सूचना झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लि. को उपलब्ध करा दिया गया था। 01 बालू घाट का एक ही Bidder रहने के कारण बिड कैंसल कर दिया गया। MDO चयनित बालूघाटों के संचालन के लिए अग्रेतर कार्रवाई झारखण्ड राज्य खनिज विकास लि. द्वारा किया जाना था। झारखण्ड राज्य खनिज विकास लि. के उक्त पत्र द्वारा रांची जिलान्तर्गत चिन्हित केटेगरी-II के 10 बालूघाटों की सूची बालूघाटों का पुनः MDO चयन हेतु निविदा प्रकाशित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।बैठक में जिला खनन पदाधिकारी रांची, द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को बताया की रांची जिला के पंगुरा बारीडीह बालूघाट (केटेगरी-B) में एक मात्र बिडर रहने के कारण बिड कैंसल दिया गया। जिसका टेंडर अभी लंबित है।उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से विचार करने के बाद प्रबंध निदेशक झारखण्ड राज्य खनिज विकास लि. पत्रांक के आलोक में क्रमांक- 1 एवं 2 में उल्लेखित बालूघाटों के संचालन हेतु पुनः MDO की नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर वित्तीय निविदा की प्रक्रिया निष्पादित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सभी सदस्यों से विचार करने के बाद पूर्व में प्रकाशित टेंडर डाक्यूमेंट के अनुरूप ही पुनः टेंडर प्रकाशित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *