महिला अत्याचार के खिलाफ जिला भाजपा का धरना प्रदर्शन 13 को

खूंटी: महिला अत्याचार के खिलाफ जिला भाजपा 13 अगस्त को खूंटी समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी। जिसकी तैयारी को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्षों के संग जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए विस्तृत चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिला अत्याचार, बलात्कार समेत महिलाओं के साथ अन्य अपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं। यह बेहद संगीन विषय है लेकिन इसपर हेमंत सरकार खामोश है। 13 अगस्त को प्रस्तावित धरना और घेराव के कार्यक्रम में अधिक से महिलाओं से शामिल होने की अपील की। साथ हि जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी मंडलों में 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है और तिरंगा यात्रा भी करना है। कार्यक्रम में मंच संचालन महामंत्री बिनोद नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शशांक शेखर राय ने किया । बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, संजय साहू, कैलाश राम, पुर्व जिला अध्यक्ष कांशी नाथ महतो, प्रदेश अ ज जाति मंत्री जगरनाथ मुंडा जिला मंत्री मंंजु देवी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, सह प्रभारी महावीर राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंदाय नाग, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानंद साहु, मुरहु मंडल अध्यक्ष राम बिहारी लाल, मोर्चा महामंत्री सीमा देवी, कलिन्दर राम, सुकेन्दर महतो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *