जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा
खूंटी: जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव एवं बूथ समिति पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की शुरुआत महापुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत वंदे मातरम गीत गाया गया, जिसके बाद बैठक औपचारिक रूप से आरंभ हुई।
इस बैठक में प्रदेश मंत्री एवं जिला चुनाव प्रभारी नंद जी प्रसाद तथा संतोष जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया।
मुख्य अतिथि का संबोधन एवं संगठनात्मक दिशा-निर्देश
मुख्य अतिथि नंद प्रसाद ने बैठक में बूथ गठन, मंडल अध्यक्ष चयन और जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा जमीनी स्तर से मजबूत होता है, और इसके लिए बूथ स्तर पर मजबूती अनिवार्य है।
- बूथ गठन प्रक्रिया – प्रत्येक बूथ पर 21 से 25 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें बूथ अध्यक्ष, सचिव, BLA2 सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
- मंडल अध्यक्ष चयन – प्रत्येक मंडल में बूथ समितियों से समन्वय कर मंडल अध्यक्ष का चयन किया जाएगा, जिसमें संगठन की रीति-नीति के अनुरूप अनुभवी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया – मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहमति से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य:
बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंक भगत, पुरेन्द्र मांझी, रामध्यान सिंह, कलिंदर राम, राजेश महतो, अर्जुन पहान, परसुराम दास, सीताराम, भगीरथ राय, योगेंद्र नायक, विनोद नाग, जगरनाथ मुंडा, विनय गुप्ता, सुशीला देवी, लीलू पहान, सुबोध कुमार, अजित रॉय, शंकर दास सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी इस बैठक में शामिल हुए।

