झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा
रांची: झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन रविवार को पुराना विधान सभा मैदान में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जोहरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने की जरूरत है।इसके लिए गांव गांव तक जाकर समाज के हर व्यक्ति को एकजुट होने के लिए आग्रह किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्णकार संघ की लंबित मांगों पर राज्य सरकार अनदेखी कर रही है। स्वर्णकार समाज को सुरक्षा नहीं दिया जा रहा है। इससे कई स्वर्णकार की हत्या हो चुकी है। एक सोनार भाई के पॉकेट में करोड़ों रुपए जा सकता है। साथ ही हमारे समाज के लोगों की राजनीति में भागीदारी देना होगा। झारखंड में हमलोग 15प्रतिशत है।
झारखंड में स्वर्णकार समाज की अपेक्षा बर्दास्त नहीं किया जायेगा। साथ ही साथ जौहरी ने आज के कार्यक्रम में राज एवं राष्ट्र से आए हुए सभी अतिथि एवं सभी स्वर्णकार समाज के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी।
वहीं झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के सदस्य राजेश वर्मा सोनी ने कहा कि स्वर्णकार हमेशा से मृदुभाषी रहा है। यह समाज के सभी वर्गों के बीच में जाकर व्यापार करता है। इसके साथ ही हमलोग हमेशा अपराधियों के टारगेट में रहते हैं। उनसे भी हमलोगों को बचना पड़ता है। सरकार स्वर्णकार को सुरक्षा नहीं से पाती है। उन्होंने कहा कि जैसे कुम्हार के लिए माटी कला केंद्र का निर्माण किया जा रहा है तो स्वर्णकार के लिए स्वर्णकार कला केंद्र क्यों नहीं खोला जा रहा है। इससे हमारे कारीगरों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं स्वर्णकार संघ के महामंत्री अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार को स्वर्णकारों को पर्याप्त सुरक्षा दिया जाना चाहिए। साथ ही स्वर्णकारों को प्रशिक्षण के लिए स्वर्णकला बोर्ड का गठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्णकारो को राजनीति में भी मिलनी कहिए। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में स्वर्णकारों को टिकट मिलना चाहिए। वहीं हजारीबाग से आए रामा सोनी ने कहा कि हमलोग जागरूक हैं और राजनीति में गमलोगों को नजरंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
स्वर्णकारों को भी राजनीति में हिस्सा चाहिए।आज के कार्यक्रम में राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय स्वर्णकार समाज शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि बहादुर सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री रवि वर्मा, मुख संरक्षक सज्जन लवठ, पप्पू ठाकुर, के टेंटाचार्य, तेलंगाना से राजकिशोर शाह, महेश सोनी,मिथिलेश कुमार विशेष अतिथि टुनटुन सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनी, समाज सेवक गिरिडीह बैजू सोनी, उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, उपाध्यक्ष बबलू सोनी, सचिव हेमंत बर्मन, उपाध्यक्ष दिनेश सोनी, मीडिया प्रभारी अखिलेश सोनी, सचिव पायल सोनी, नेहा सोनी, नमृता सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

