तमाम कोशिशों के बाद भी जादुई आंकड़े नहीं छू पाई इंडी गठबंधन,नीतीश और नायडू को अपने पाले में लाने की कोशिश..

रांची: पूरे देश मे लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पहली बार विपक्ष ने ईवीएम पर किसी भी तरह से दोषारोपण नहीं किया। वहीं तमाम कोशिशों के बाद भी इंडिया गठबंधन सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े को पार नहीं कर पाई। चुनाव परिणाम में जनता ने सबसे अधिक आंकड़ा 240 बीजेपी को दिया। वहीं कांग्रेस 99 में फंसी रही। सरकार बनाने के लिए एनडीए को 292का आंकड़ा दे दिया है। लेकिन नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू गेम चेंजर हो सकते हैं। यदि ये दोनों इंडिया गठबंधन में चले जायेंगे तो सरकार उनकी बन सकती है। इंडी गठबंधन को चुनाव परिणाम में233 सीटें मिली है। इसके लिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना होगा। वहीं नायडू को भी प्रधानमंत्री बनने की तमन्ना है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी पीएम बनने की रेस में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी,अखिलेश यादव और ममता बनर्जी भी पीएम बनने की रेस में है। यहां पर पीएम का बर्थ एक है।लेकिन पैसेंजर अनेक है।
वहीं एनडीए में पीएम मोदी तीसरी बार सरकार बनाने का दावा 9 जून को करेंगे।
सीएम नीतीश कुमार और नायडू को केंद्र में बड़ी जगह देने की एनडीए तैयारी कर रही है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के पीएम बनाने पर बीजेपी में खुशी है। लेकिन इंडिया गठबंधन को जादुई आंकड़ा नहीं मिलने पर मलाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *