उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सदर अस्पताल गुमला का किया औचक निरीक्षण

गुमला:उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सदर अस्पताल गुमला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, दंत चिकित्सालय, जन औषधि केंद्र, एसएनसीयू एवं वार्डों की व्यवस्था की जानकारी ली और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
उपायुक्त ने अस्पताल में पंजीकरण और परामर्श व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। साथ ही डॉक्टरों और नर्सों की ड्यूटी रोस्टर सूची अस्पताल भवन के बाहर प्रदर्शित करने को कहा, ताकि मरीजों को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
अस्पताल परिसर में सीपेज की समस्या पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने डीएस कार्यालय के सामने पार्किंग शेड निर्माण करने को भी कहा, ताकि मरीजों और आगंतुकों को सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *