उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर किया निरीक्षण
बोकारो -रविवार को नावाडीह प्रखंड के अलारगो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड क्षेत्र की बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने बेरमो एसडीपीओ , बेरमो बीडीओ, सीओ तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्यों को देर शाम तक पूर्ण करने का कहा।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर आमजन अन्य अतिथियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर संपूर्ण व्यवस्था सुचारु रूप से सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एनडीसी प्रभाष दत्ता, एसडीपीओ बेरमो बी एन सिंह, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत टोपनो, चंद्रपुरा नावाडीह बीडीओ सीओ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इससे पूर्व,उपायुक्त ने झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी से भी मिलकर आयोजन की जानकारी ली।जानकारी हो कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अलारगो में सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पिता स्वर्गीय नेम नारायण महतो के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे।



