उपायुक्त अजय नाथ झा ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन
बोकारो -बोकारो जिला के उपायुक्त अजय नाथ झा में मानवता का गुण साफ झलकता है ,ये जैसे मुदुरभाषी स्वभाव के है वैसे ही अजय नाथ झा में मानवता का पूरा गुण साफ झलकता है। अपनी मानवता के कारण हमेशा चर्चा में रहते है ,इनको उपायुक्त का थोड़ा भी अहम नहीं है ,ये आम जनता से सीधे मिलते है ,आम जनता को इनसे मिलने के लिए कोई फरियाद नहीं करना पड़ता है ,जनता जो भी समस्या लेकर इनसे मिलते है उसका त्वरित समाधान करते है ।इनकी मानवता का जितना वाक्य किया जाय वह कम ही रहेगा ।इनका मानवता का परिचय हमेशा दिखता है ।कभी ये सड़क में पड़े अनाथ बुजुर्ग को देखकर गाड़ी रोकर अस्पताल पहुंचाते है ,इतना ही नहीं ये खुद उस बुजुर्ग का हाल चाल लेने अस्पताल भी पहुंच जाते है ।अनाथ बच्चों,बुजुर्ग महिला पुरुषों का कुशल क्षेम जानने के लिए खुद अनाथालय , वृद्धा आश्रम पहुंच जाते है और उनका समुचित देखभाल का दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारी को देते है ।इतना ही नहीं ये पत्रकारों का भी हमेशा कुशल क्षेम लेते रहते है ।एक पत्रकार के निधन में उपायुक्त अजय नाथ झा उनका आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते है साथ ही परिवार को सांत्वना वह ढाढस देते है ।इनको जनता का दुख तकलीफ देखा नहीं जाता है । सेवानिवृत अपने चालक को खुद वाहन चलाकर उनको मान सम्मान के साथ उनके आवास तक छोड़
मानवता का परिचय दिए । इतना ही नहीं लोग अपना जन्मदिन बड़े बड़े होटलों ,क्लब में धूमधाम से मनाते है लेकिन बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा की बात ही अनोखी है ,इनमें मानवता का गुण साफ झलकता है कि इन्होंने अपना जन्मदिन गरीब अनाथ बच्चों, बुजुर्ग महिला पुरुषों के साथ मनाया गुरुवार यानि 12 मार्च को उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 5 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका कुशल-क्षेम जाना और बच्चों का मुंह मीठा कराया। उपायुक्त ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।मानव सेवा आश्रम में उपायुक्त ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित मरम्मति कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि दिव्यांग बच्चों की देखभाल और शिक्षा में सुधार किया जा सके।
इसके बाद उपायुक्त ने सोलागडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध आश्रम पहुँचे। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना, उनके स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा बुजुर्गों का मुंह मीठा कराया।वृद्ध आश्रम के समीप दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में स्थापित गुरूजी वाटिका का भी निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने परिसर की सफाई, रखरखाव और सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त के इस पहल से बच्चों और बुजुर्गों में प्रसन्नता देखी गई। उपस्थित लोगों ने इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।



