उप प्रमुख, बीडीओ और जिप सदस्य ने कोडाकेल स्थित उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण
खूंटी: मुरहू प्रखंड के कोडके पंचायत के अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय में बुधवार को वार्ड पार्षद अमित महतो ने
बच्चों के बीच क्विज, संगीत, चित्रांकन और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड के उपप्रमुख अरुण कुमार साबू, जिला परिषद सदस्य नेलामी देमता, प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य रोशनलाल गंजू उपस्थित हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बच्चों से गणित से संबंधित सवाल पूछे जिसका बच्चों ने उत्तर दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा इससे बच्चों के मानसिक विकृति का विकास होता है। ऐसी प्रतियोगिता हर बार होनी चाहिए। हर एक स्कूल में होनी चाहिए। इसके लिए जनप्रतिनिधि आगे आए। उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने कहा बच्चों के लिए ऐसे अवसर प्रति माह हो और बच्चों के विकास के लिए उनकी सोच के लिए स्कूल से भ्रमण पर भी निकाले। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से निश्चित ही बच्चों में प्रतिभा बढ़ेगी। बच्चों के साथ शिक्षक भी अपनी पढ़ाई जारी रखे। पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों ने बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली, जिसमे प्रभारी अनुपस्थित पाया गया। इसपर उप प्रमुख ने उनकी छुट्टी के आवेदन की जांच किया। साथ ही मध्यान भोजन व्यवस्था की भी की गई। शिक्षकों से स्कूलों में साफ -सफाई पर ध्यान देने को कहा गया। साथ ही सामुदायिक केंद्र पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने का निर्देश दिया गया।

