जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग, उप प्रमुख अरुण साबू ने उपायुक्त को लिखा पत्र
खूंटी: जिले के मुरहू प्रखंड सहित पूरे जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य और आम लोगों से जुड़ी जन समस्याओं का निदान के लिए मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने उपायुक्त आर रॉनिटा से मांग की है।
उप प्रमुख ने कहा कि जिले में स्कूलों की जांच और कार्रवाई के लिए नियमित चार्ट बनाया जाना चाहिए।स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी सरकारी और गैरसरकारी अस्पताल में आयुष्मान और मेडिक्लेम के तहत लुटे जा रहे जनता का उचित उपचार हो ना कि पैसे की उगाई के लिए योजना आयुष्मान का गलत उपयोग हो। झोलाछाप डॉक्टरों के अस्थाई क्लीनिकों को हटाया जाए। शिक्षा के लिए निर्धारित माप दंड के आधार पर स्कूलों और कोचिंग संस्थान को खोलने की अनुमति मिलना चाहिए। साथ ही जांच के नाम पर खानापूर्ति बन्द किया जाय। प्रखंडों को ऑनलाइन या e गर्वनेंस सिस्टम पर लाया जाना चाहिए ताकि जनता परेशान ना हो और कार्य की संपुष्टि समय पर हो। जिले के बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ की नियमित जांच और कार्रवाई हो। गांव में बिक रहे खाद्य पदार्थ जिसकी कोई गुणवत्ता निर्धारित नहीं है, उसे अविलंब सिस्टम में लाया जाए। जिले में कुपोषण की स्थिति गांव स्तर से बत्तर है। गांव में बिक रहे खाद्य सामग्री की जांच होना चाहिए।



