राजधानी रांची में 29 जनवरी से अगले आदेश तक 14 डीएसपी की तैनाती

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 29 जनवरी से अगले आदेश तक 14 डीएसपी की तैनाती की गई है। रांची एसएससी चंदन कुमार सिन्हा के आग्रह पर डीजीपी ने यह आदेश जारी किया है। कहा जा रहा है कि जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री के खिलाफ जारी ईडी की कार्रवाई के दरम्यान विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर राजधानी रांची की सुरक्षा कड़ी की गई है। दरअसल, ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10वां समन कर 27-31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहने के बाद झामुमो समर्थक और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मोरहाबादी से राजभवन तक मार्च निकाला था। सोमवार को भी दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास में ईडी अधिकारियों के पहुंचने की खबर पर झामुमो समर्थक रांची में जुटने लगे।

रांची एसएसपी के आग्रह पर डीजीपी (झारखंड) ने अनूप कुमार, ओम प्रकाश (रांची), मनोज कुमार (टाटीसिल्वे, रांची), हेलन सोय, तारामणि बारला, सुमन गिनी नाग, परवेज आलम (डीएसपी, होटवार), कमलेश सिंह, राधा प्रेम किशोर, अजय केरकेट्टा, वेंकटेश्वर रमण (विशेष शाखा) और तौकीर आलम, संदीप कुमार गुप्ता, राज किशोर (अपराध अनुसंधान) को रांची में प्रतिनियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *