ईद-उल-मिलादुन्नबी को लेकर लगाया गया इस्लामिक झंडा उखाड़ने से मचा बवाल,चंदवे-पिठौरिया रोड पर जाम, टायर जलाकर प्रदर्शन

रांची: राजधानी रांची के चंदवे-पिठौरिया मुख्य सड़क पर शुक्रवार को सोसो मोड़ के पास स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
दरअसल, ईद-उल-मिलादुन्नबी को लेकर लगाया गया इस्लामिक झंडा शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़कर फेंक दिया गया। इसके विरोध में समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है और असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
वहीं स्थानीय लोगों मो आशिफ,मो. युनुस,आफताब आलम ,शेखर महतो,राजकुमार सिंह आदि लोगों ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व समाज में एक दूसरे को लड़वाने के लिए इस तरह की साजिश रचने का प्रयास किया है।लेकिन हमलोग इसको सफल होने नहीं देंगे। पर्व त्यौहार में इस तरह की हरकत करना बहुत ही गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *