दिल्ली की कांग्रेस नेत्री ने चरमंजिला मकान राहुल गांधी के नाम किया
नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। इसे लेकर दिल्ली कांग्रेस सेवादल की महिला विंग की प्रमुख राजकुमारी गुप्ता ने शनिवार को राहुल गांधी को राष्ट्रीय राजधानी के मंगोलपुरी स्थित अपना चार मंजिला मकान देने की पेशकश की है।
राजकुमारी गुप्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मेरे पास चार मंजिला मकान है। हमारी कॉलोनी राहुल की दादी इंदिरा गांधी द्वारा स्थापित की गई थी। बीजेपी राहुल गांधी पर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर रही है और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। साथ ही बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना 25 गज का घर राहुल गांधी के नाम कर दिया है और मैं उनसे मिलने उनके आवास पर जाऊंगी ताकि वह इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लें। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर हमला करने के लिए भाजपा पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को आगामी 2024 के आम चुनावों में देश से बेदखल कर दिया जाएगा।
तेलंगाना कांग्रेस नेता ने अपने घर रहने का दिया था न्योता
इससे पहले तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को अपने घर रहने का न्यौता दिया था। रेड्डी ने ट्वीट कर कहा था, “राहुल भैया, मेरा घर आपका घर। मैं अपने घर में आपका स्वागत करता हूं। हम परिवार हैं, यह आपका घर भी है।