रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर को ईटखोरी से हजारीबाग प्रमंडल और बंशीधर नगर से पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ

रांची: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हजारीबाग प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को करेंगे। श्री सिंह सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से रांची आएंगे। वहां से ईटखोरी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वहां से ईटखोरी हाई स्कूल मैदान के लिए रवाना होंगे।

श्री सिंह 11:00 बजे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह 2:00 बजे गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी स्थित बंशीधर मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद नगर उंटारी के सिंचाई विभाग मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *