हमारी सरकार किसानों के खेतों में बुलडोजर नहीं प्रगति का ट्रैक्टर चलाने का काम करेगी: दीपिका पाण्डेय

रांची: राज्य के अन्नदाताओं के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए उनके दो लाख तक के कृषि ऋण को माफ करने का काम किया है। इस फैसले को गति देने के लिए कृषि पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एक्टिव हैं।

विभाग का दायित्व संभालते ही उन्होंने राज्य के अन्नदाताओं के लिए सोचा और उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाने की ठानी। इसी का प्रतिफल है कि बीते गुरुवार को प्रभात तारा मैदान में मेगा इवेंट आयोजित कर झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के तहत किसानों का 2 लाख तक का ऋण माफ हुआ। जिसमें झारखण्ड के 400.66 करोड़ रूपए का राशि माफ हुआ।
अपने उद्बोधन में मंत्री ने कहा कि
राहुल गांधी ने किसानों की बात की है और किसान न्याय की बात की पिछली सरकार ने दिशा निर्देश पर आदिवासी किसानों पर गोली चलाई जा रही थी। खेतों में खड़ी फसलों पर बुलडोजर चलाए जा रहे थे। मैं कहना चाहूँगी हम लोगों की महागठबंधन की सरकार हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में बुलडोजर नहीं प्रगति का ट्रैक्टर चलाने का काम करेगी।किसानों को आगे ले जाने का काम करूंगी।
इस देश में किसानों के लिए काले क़ानून लाए गए थे। जब 700 किसानों की शहादत हो गई थी तब जा करके राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय की आवाज उठाई गई और तीन काले क़ानून वापस लिए गए। 
मंत्री ने कहा कि किसान भाईयों और बहनों को मैं यह आश्वासन दिलाना चाहती हूँ कि महागठबंधन की सरकार आप लोगों की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। हम लोग तकनीकी सुविधाओं का इस्तेमाल करके राज्य सरकार की अन्य जो भी योजनाएं हैं चाहे वो कृषि से जुड़ी हुई हों, पशुपालन से जुड़ी हुई हो, मत्स्य से जुड़ी हुई हों, चाहे हॉर्टिकल्चर से हो, चाहे विशेष सहकारिता से हो,वह आप लोगों तक पहुंचाने के लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं। आप संगठित होंगे, सहकारिता से जुड़ेंगे, आपकी उन्नति भी उसी रफ्तार से होगी और आप सभी लोग उन सभी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। हमारी सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान के लिए गंभीर है और हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हर समय प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *