जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा की जन्मस्थली पर महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत: दीपक प्रकाश

देश की पहली राष्ट्रपति, पहुंचेंगी भगवान बिरसा की जन्मस्थली

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंच रही भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत एवम अभिनंदन किया है।

श्री प्रकाश ने कहा कि पिछले वर्ष ही प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया है। यह दिवस भगवान बिरसा की महानता और व्यापकता को परिलक्षित करता है साथ ही झारखंड की धरती को भी महिमा मंडित करता है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस दिवस की महिमा में चार चांद लग रहा जब भारत की पहली महामहिम राष्ट्रपति भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पधार रही।

कहा कि भारत का राष्ट्रपति पद भी महामहिम से सुशोभित हुआ जब कोई जनजाति समाज की महिला इस पद पर आसीन हुई हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता से महामहिम राष्ट्रपति जी का विशेष प्रेम रहा है। उन्होंने झारखंड को नजदीक से समझा है। उनका झारखंड से गहरा नाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *