सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड का वेबसाइट लॉन्च, 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता की हुई घोषणा
रांची: सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट का शुक्रवार को लॉन्च किया गया। इस वेबसाइट में सेपक टकरा खेल से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें खेल का परिचय, संघ की गतिविधियाँ, पदाधिकारियों का विवरण, जिला स्तरीय समितियाँ, वार्षिक प्रतिवेदन सहित अन्य उपयोगी सामग्री सम्मिलित है।
वेबसाइट का लोकार्पण सुनील सूर्यात द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वेबसाइट पर और भी महत्वपूर्ण सूचनाएँ उपलब्ध करा दी जाएँगी।
इसी कार्यक्रम के दौरान रांची में होने वाली 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता का ब्रॉशर भी लॉन्च किया गया। इसका विमोचन संघ के पदाधिकारियों सुनील सूर्यात, उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, मिथिलेश साहू, विभूति भूषण, मनोज साहू, राजकुमार जैन, सुहित घोष, आशेष गोप अमरेंद्र दत्त द्विवेदी और कंप्यूटर एड के राकेश माथुर के – द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
आयोजन समिति के चेयरमैन सुनील सूर्यात ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 से 15 नवंबर 2025 तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 650 खिलाड़ी और 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। साथ ही, सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के लगभग 50 पदाधिकारी भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
संघ के अध्यक्ष उदय साहू ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता की तैयारी हेतु शीघ्र ही आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।



