कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व.पीएन सिंह की पुण्यतिथि सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता एवं कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्रद्धासुमन के उपरांत एक सभा का आयोजन कर कांग्रेसियों ने स्व. पीएन सिंह के व्यक्तित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मौके पर प प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि स्व. सिंह को एक-एक कार्यकर्ता एवं उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था। उनके नहीं रहने पर भी उनके पुत्रों द्वारा यह परम्परा का निर्वाहन किया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सिंह जमीन से जुड़े हुए नेता थे, जो लोगों के दुःख-सुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अपने जीवनकाल के कई उतार-चढ़ाव के बीच वे हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहे। वक्ताओं ने श्री सिंह को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का प्रिय नेता बताया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, डॉ0 बिनोद सिंह, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ0 एम तौसीफ, आभा सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, शैलेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, धमेन्द्र सिंह, डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, कमल ठाकुर, रामाकांत आनंद, सलीम खान, सुनील सिंह, उज्ज्वल तिवारी, भानू प्रताप बड़ाइक, अरूण सिंह, नागेन्द्र सिंह, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, दिनेश लाल सिन्हा, राजकुमार जायवाल, विनीता पाठक, सुरेन राम, राजू राम, रामदेव सिंह, पूर्णिमा सिंह, राखी कौर, प्रभु नाथ सिंह, चंदन सिंह, दीपक सिंह, मुकुंद सिंह, मो नसीम, राजेश कुजूर, गौतम, राजीव प्रकाश चौधरी, साधु महतो, गौपाल उपाध्याय, किशोर नायक, विभव र ंजन, कन्हैया सिंह, अजय शर्मा, दीलिप सिंह, उदय चौधरी, ललन सिंह, राघवेन्द्र सिंह, गौरव सिंह, शिव पासवान आदि सैकड़ों कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *