डीडीसी ने मतगणना स्थल का लिया जायजा
रांची : पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 17 मई को प्रथम चरण में हुए मतदान की मतगणना की जाएगी। पंडरा बाजार समिति प्रांगण में बनाए गए स्ट्रांग रूम में व्यवस्था का जायजा लेने उप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर पहुंचे।
पंडरा बाजार समिति प्रांगण में बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रथम चरण में 4 प्रखंडों में हुए मतदान के लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। सभी काउंटिंग हॉल में की गई तैयारियों का जायजा उप विकास आयुक्त श्री विशाल सागर द्वारा लिया गया। काउंटिंग हॉल में काउंटिंग के लिए बनाए गए टेबल से संबंधित तैयारियों का भी डीडीसी ने जायज़ा लिया।
मतगणना को लेकर की गई अन्य व्यवस्था की भी जानकारी उप विकास आयुक्त द्वारा ली गई। बेहतर व्यवस्था के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
आपको बतायें कि प्रथम चरण में बुंडू, सोनाहातू, राहे और तमाड़ में दिनांक 14 मई को हुए मतदान की मतगणना की जाएगी।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)