27 जून से 5 जुलाई तक को होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर डीसी ने की बैठक

रांची :प्रशासकीय पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को 26 मई  को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में 27 जून से 5 जुलाई तक चलने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त रांची ने सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक होने वाली ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथपुर मंदिर के आस-पास पुरे मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जाएगा। ताकि मेला के दौरान भगवान जगन्नाथ के भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन में कोई परेशानी न हो।

उपायुक्त रांची ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की रथ मेला के दौरान लगने वाले झूलों में कोई दुर्घटना ना घटे इसको लेकर सम्बंधित सभी झूला संचालक सम्बंधित सुरक्षा मानकों का ध्यान रखेंगे। साथ ही इसे सम्बंधित प्रमाण पत्र  उपलब्ध रखेंगे।

बैठक में अपर दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता आवासीय दंडाधिकारी हटिया शायनी तिग्गा और जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के प्रभारी अध्यक्ष,  रनेंद्र कुमार, सचिव,  मिथलेश कुमार, उपाध्यक्ष अशोक नारसरिया, कोषाध्यक्ष,  विनोद कुमार, प्रथम सेवक,  ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सदस्य एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *