तिरंगा पार्क छठ घाट का डीसी ने किया निरीक्षण

बोकारो – आगामी छठ महापर्व के अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने रविवार को तिरंगा पार्क छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा जन सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। डीसी ने संबंधित पार्क संचालक पूजा समितियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा घाट पर स्वच्छता एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हालांकि, उन्होंने अब तक की गई तैयारियों पर संतोष जताया।
डीसी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और अनुशासन का प्रतीक है। सभी लोग नेम नेष्ठा और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाएं। प्रशासन आपके सहयोग के लिए पूरी तरह तत्पर है। आपकी भक्ति और श्रद्धा में प्रशासन की भी आस्था है।डीसी ने छठ व्रतियों श्रद्धालुओं से अति उत्साह में गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की तथा बताया कि सुरक्षा हेतु सभी घाटों पर चेतावनी बोर्ड एवं साइनेज लगाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।निरीक्षण के दौरान बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासनिक तैयारियों की सराहना की।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता,शांति और अनुशासन का पालन करते हुए इस महान आस्था के पर्व को मिल-जुलकर मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *