खूंटी में दुर्गा पूजा पर होगी डांडिया की धूम, रंगारंग डांडिया नाइट “रंग रात्रि 4.0” का आयोजन 29 सितंबर को खूंटी क्लब में
खूंटी : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर खूंटीवासी इस बार भी डांडिया की रंगीन शाम का लुत्फ़ उठा सकेंगे। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नेताजी चौक खूंटी और वीकेएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग डांडिया नाइट “रंग रात्रि 4.0” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का भव्य आयोजन महासप्तमी, 29 सितंबर को खूंटी क्लब में किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एंट्री कूपन मात्र 150 रुपये रखा गया है। खास बात यह है कि कूपन के साथ प्रतिभागियों को डांडिया स्टिक भी उपलब्ध कराई जाएगी।
रंग-बिरंगी सज्जा से सजे मंच पर प्रतिभागी लाइव डीजे की धुनों पर गरबा और डांडिया का आनंद लेंगे। साथ ही, यहां फूड स्टॉल, एलईडी स्क्रीन और आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी मौजूद रहेंगे, जो दर्शकों और प्रतिभागियों को एक यादगार अनुभव देंगे।
कार्यक्रम को और रोमांचक बनाने के लिए समिति की ओर से “बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता” भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सबसे अच्छे परिधान में आने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
एंट्री कूपन समिति के काउंटर के अलावा खूंटी मेन रोड स्थित फेमिना स्पा एंड ब्यूटी पार्लर, ब्यूटी श्रृंगार, होटल सीता रसोई, अवनी स्वीट्स एंड बेकरी, आदर्श फार्मा एंड कॉस्मेटिक तथा कर्रा रोड से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।



