मोकामा में एनडीए गठबन्धन के समर्थन में जनसैलाब!

मोकामा। बिहार के सबसे चर्चित विधानसभा मोकामा में एनडीए समर्थक अनन्त सिंह के जनसंपर्क अभियान में जगह जगह समर्थकों का जनसैलाब देखा जा रहा है। 2005 से अब तक मोकामा विधानसभा क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने वाले दबंग व बाहुबली के रूप में चर्चित अनन्त सिंह अपने अनोखे अदा के रूप में हमेशा छाए रहे हैं। किसी आरोप में जेल जाने की स्थिति में 30 जून 2022 के उपचुनाव में इनकी धर्मपत्नी  नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16741 मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया। वर्तमान में भी वही विधायक हैं।बहरहाल अब 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थक  के रूप में अनन्त सिंह मैदान में हैं।हर  क्षेत्र, हर जाति में इनका बोलबाला व समर्थन देखा जा रहा है।

दूसरी ओर महागठबंधन समर्थक, राजद की ओर से  चर्चित व बाहुबली, सूरजभान सिंह की पत्नी, वीणा देवी चुनावी मैदान में है। कुल मिलाकर यहाँ मामला दिलचस्प और रोमांचक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *