गौ भक्तों ने मृत गौ माता के शरीर को ससम्मान दफनाया

पतरातू :मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गर्भवती गौ माता की मौत पतरातू मेन रोड स्थित उदित टेंट हाउस के समीप हो गई। जिसे स्थानीय गौ भक्तों और समाजसेवी राजकुमार राम उर्फ भोलाराम की अगुवाई में बुधवार सुबह उचित सम्मान देते हुए दफन करवाया गया। अज्ञात वाहन के द्वारा मृत गर्भवती गौ माता को इतनी जोरदार टक्कर लगी थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोग बताते हैं कि 10 से 15 दिनों के अंदर गाय बच्चे को जन्म देने वाली थी। गाय के मालिक ने बताया कि वैसे तो हम अपनी गाय को हमेशा बांध कर रखते हैं लेकिन किन्ही कारणों से शायद बीती रात गाय खुल के सड़क किनारे चली गई होगी और किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मृत्यु हो गई। गाय मालिक ने बताया कि हमारी गाय बहुत कीमती और प्यारी थी। गाय की मृत्यु से हमें काफी दुख हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की पहल पर मृत गौ माता के शरीर को उचित कार्यवाही करते हुए मिट्टी में दफन कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *