भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

रांची: भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी झारखंड में मजबूती के साथ करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत राज्य के पांचों प्रमंडल में प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में राज्य के विभूतियों के जन्म स्थली एवं शहीद स्थली से पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में राज्य के तमाम प्रमुख  नेता सम्मिलित रहेंगे।

बैठक को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 137 वर्षों में कांग्रेस के कई अवतार हुए और अब एक नया अवतार होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के पदयात्रा में जिस तरह स्वतः जनमानस का समर्थन मिल रहा है उसे यह तय हो गया कि कांग्रेस जनता के दिलों में आज भी गहराई से समाई हुई है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा पर बीजेपी का जिस प्रकार लगातार कटाक्ष हो रहा है यह साबित करता है कि उसके अंदर खाने में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि देश अब नफरत फैलाने वाले व तोडने वाले पर नहीं बल्कि जोड़ने वालों के साथ खडा होगा। उन्होंने कहा कि हम भले ही केन्द्र की सत्ता में न हों  लेकिन देश के हर मुहल्ले, गांव, कस्बे में हमारी मौजूदगी जरूर है और यही मौजूदगी 2024 में भाजपा के ताबूज में आखिरी किल का काम करेगी।

बैठक को संबोधित करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समय की मांग है क्योंकि महंगाई, जीएसटी और बेरोजगारी समाजिक ध्रुवीकरण भारत की एकता में सेंध लगा रहा है। धर्म जाति भाषा और कपड़े के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम यात्रा के माध्यम से लोगों को एक संदेश देना चाहते हैं संविधान लोकतंत्र और हमारा देश खतरे में है।

बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, शहजादा अनवर, रविन्द्र सिंह, केशव महतो कमलेश, कालीचरण मुंडा,  राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, आभार सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, ईश्वर आनंद, अमुल्य नीरज खलखो, अमरेन्द्र सिंह, राजेश सिन्हा सन्नी, शशिभूषण राय, पप्पू अजहर, भानु प्रताप बडाईक, विनय सिन्हा दीपू, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, परवेज आलम, बबलु शुक्ला, जितेन्द्र त्रिवेदी, छोटू सिंह, सलीम खान,  सोनू इमरान, पंकज राय, राज मोर्या आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *