अमर शहीद राजगुरु सुखदेव और भगत सिंह की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया

खूंटी: जिला कांग्रेस पार्टी के द्वारा रविवार को अमर शहीद राजगुरु सुखदेव और अमर शहीद भगत  सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला कांग्रेस के नेता अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो स्थानों पर पहुंचे। इस अवसर पर लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत तोरपा के कार्यक्रम के बाद रांची जाने के क्रम में खूंटी के कांग्रेसियों के द्वारा नीचे चौक रूकने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। वहीं सांसद ने कहा कि आज हमें अपने महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलाकर अपने देश और पंचायत गांव को सच्चाई के रास्ते पर चलकर बचाना है। जिस तरह शहीदों ने बलिदान दिया है। पूरा भारत कभी भुला नहीं सकता है। हमें गर्व होता है कि ऐसे देश में हम पैदा हुए हैं।इस अवसर पर नीचे चौक मे  शहीद राजगुरु सुखदेव भगत और अमर शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारों से पूरा खूंटी चौक गूंजता रहा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुशील सांगा, जिला महासचिव सयूम अंसारी, सेवा दल जिला अध्यक्ष नरेश तिर्की, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव कैसर खान, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव कुणाल कमल कच्छप, पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष अख्तर अहमद,जिला सचिव साबिर अंसारी, पवन साहू, युवा नेता सिब्लू खान, आलोक, रितेश डुंगडुंग, मंडल अध्यक्ष बिनसई मुंडा, अमित नाग,बसंत प्रसाद, नगाई पहन, राजेश महतो, जीतवाहन महतो, सरवन कुमार,गणेश बाइक,मोहित कुमार, विजय सिंह, महबूब अंसारी, आशीष मांझी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *