कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली का किया आयोजन,हजारों लोग हुए शामिल

खूंटी : जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा सोमवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद काली चरण मुंडा, कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, योगेंद्र साव, पूर्व राजसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, राजीव रंजन, दयामनी बारला, सतीश मुंजनी, शांतनु मिश्रा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, मो नईमुद्दीन खां, पीटर मुंडू, पांडया मुंडा, रविकांत मिश्रा, केडी गुरु आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय डाकबंगला में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसके बाद रैली निकाली गई। रैली डाकबंगला से शुरू होकर नेताजी चौक पहुंची, जहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद भगत सिंह चौक, मेनरोड, बिरसा पार्क होते हुए सांसद आवास पहुंची। इस दैरान भगत सिंह और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नेताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया।
भाजपा संविधान के साथ कर रहा खिलवाड़, कांग्रेस करेगी संविधान की रक्षा: केशव महतो कमलेश
डाकबंगला में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। संविधान में संशोधन कर आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर और महिलाओं को उनके हक और अधिकार से वंचित कर पुजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की संविधान में छेड़छाड़ की मंशा को कभी पूरा होने नहीं दिया जाएगा। सरना कोड पर बोलते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि आदिवासी जंगल, पहाड़ की पूजा करते हैं, जो केंद्र सरकार से सरना कोड कालू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें उनका अधिकार नहीं दे रही।
कांग्रेस ने आजादी दिलाई, संविधान बनाया, अब भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है: कालीचरण मुंडा
सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की कर्मभूमि है। यहां के लोग शोषण और अत्याचार बर्दास्त नहीं करते। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। 1947 में देश आजाद हुआ। कांग्रेस ने संविधान बनाया। डॉ राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर, जयपाल सिंह मुंडा समेत देश के कांग्रेस नेताओं ने संविधान बनाया। अब केंद्र में बैठी मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार के इस मंशा को कभी पूरा होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए देश भर में मल्लिका अर्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में आंदेालन शुरू हो चुका है और इस आंदोलन को हमें गांव-टोलों तक पहुंचाना है।

डिलिट कर ईसाईयों को और सरना को सनातन बनाकर आदिवासियों को खत्म करने की हो रही कोशिश: शिल्पी नेहा तिर्की
सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने कहा कि हम भारतवासी संविधान को मानने वाले हैं, लेकिन मोदी सरकार इसमें संशोधन कर नया भारत बनाना चाहते हैं। जिसमें आदिवासी, दलित, हिरन, महिलाओं और पिछड़ों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। भारत जो पूरे विश्व को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाता है, आज उसभी भारत का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि ईसाई और मुसलमानों से हिंदुओं को खतरा है, जबकि वास्तविकता यह है कि आज ईसाई और मुसलमान खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि ईसाईयों को डिलिट और सरना को सनातन बनाकर आदिवासियों को खत्म करने की साजिश भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि खूंटी में आदिवासी हैं, इस कारण खूंटी बचा हुआ है, अन्यथा अब तक पुंजीपतियों के हाथ में चला गया होता।
भाजपा ने देश को कर दिया है खतरनाक मोड़ पर खड़ा: बंधु तिर्की
पूर्व मंत्री बंधु तिर्कीने कहा कि भाजपा ने देश को खतरनाक मोड़ पर लाकर खउ़ा कर दिया है और हमे इस देश को बचाना होगा। संविधान की रक्षा के लिए छह मई से आंदोलन प्रारंभ हुआ है। इससे पहले राहुल गांधी 4500 किमी पैदल चलकर देश से नफरत को मिटाने का काम किया। 400 पार के नारा के पीछे भाजपा की मंशा थी कि हम संविधान बदलेंगे, लेकिन देशवासियों ने उनके मंशे पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि हम संविधान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संविधान बचेगा, तभी देश बचेगा, ग्रामसभा बचेगा, हमारे रिति-रिवाज और परंपराएं बची रहेगी। इस कारण हर देशवासी को संविधान बचाने के लिए आगे आना चाहिए।
बिरसा की धरती है, संघर्षने इसे बचा रखा है: दयामनी बारला
दयामनी बारला ने कहा कि यह बिरसा मुंडा की धरती है, जो संघर्षों के बल पर अब तक बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीएनटी एक्ट में संशोधन करना चाहा, जिसे इसी खूंटी ने रोकने का काम किया। पांचवीं अनुसूची की रक्षा खूंटी से हो रही है। यही वह खूंटी है जिसने पिछले 25 वर्षों से खूंटी में जमें भाजपा के सांसद को उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन बर्दास्त नहीं करेंगे। इसकी रक्षा के लिए खूंटी से एक और आंदोलन होगी।
सभा को प्रदीप बालमुचू, राजीव रंजन, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *