धरना पर बैठीं कांग्रेस एमएलए अंबा प्रसाद, कहा बड़कागांव गोलीकांड की जांच जज से कराएं
रांतीः हजारीबाग जिले के बड़कागांव गोलीकांड में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी के दोषी करार दिए जाने के बाद विधानसभा में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने मांग उठाई कि इस प्रकरण की न्यायाधीश से जांच कराई जाए। कहा कि पुलिस ने जान-बूझकर गवाहों को डरा-धमकाकर केस को फ्रेम किया और पूर्व विधायक निर्मला देवी को फंसाया। उन्होंने पूछा कि क्या घटना के दिन धरने पर बैठी विधायक निर्मला देवी हाथ में बंदूक लेकर धरना दे रहीं थीं। विधायक अंबा प्रसाद ने सदन से आग्रह किया कि बड़कागांव गोली कांड की न्यायिक जांच कराई जाए।

