कांग्रेस नेता राजेश मुंडा को अपराधियों ने मारी गोली,रिम्स में चल रहा इलाज

रांची: राजधानी रांची में अपराध की घटना में कमी नहीं हो रही है। गुरुवार की शाम कांके रोड चांदनी चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने कांग्रेस नेता राजेश मुंडा को गोली मार कर घायल कर दिया। राजेश को अपराधियों ने तीन गोली मारी,एक उसके पैर में लगी है। घटना के बाद राजेश का रिम्स में इलाज चल रहा है। वहीं अपराधी भाग गए। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। घायल राजेश मुंडा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *