होटवार जेल में कांग्रेस प्रभारी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात,मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा

रांची: झारखंड में चंपाई मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। या यूं कहे तो एक सप्ताह के अंदर इसको पूरा कर लेना है। मंगलवार को होटवार जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। साथ ही राज्य सरकार के कामकाज और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई है।
दरअसल,दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए थे। मंगलवार को प्रदेश प्रभारी दिल्ली से रांची पहुंचे और सीधे होटवार पहुंचे। होटवार जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हेमंत सोरेन से विधानसभा चुनाव की तैयारी सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं। गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस 33सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
वहीं मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर कहा कि मंत्री आलमगीर आलम के अपने पद से इस्तीफे के बाद रिक्त मंत्री पद को भरना है। जल्द इसको पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो चम्पाई कैबिनेट का विस्तार एक सप्ताह में हो जायेगा। कांग्रेस कोटे से विधायक दीपिका पांडे सिंह को मंत्री पद मिल सकती है। यही नहीं कांग्रेस कोटे से दो और मंत्री को रिप्लेस करने की कांग्रेस की बैठक में चर्चा हुई है। इसमें कृषि मंत्री बादल,और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को रिप्लेस किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में इन दोनों के विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी को लीड नहीं दिला पाए हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अधिक सीटें जीतने के लिए रणनीति तैयार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *