कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कांके क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट मांगा

रांची: कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मंगलवार को कांके ठाकुरगांव, सिदरोल, बुढ़मू, चकमे, यूमेडंडा, सारले, महुआखुरा, सुमो, बमने, राय, जतराताड़, चूरी होचर, खलारी, टाइप, लपरा, नवाडीह, धमधमिया, करकट्टा, बड़कीटाड़, जेहलीटाड़, केडी एरिया, मोहन नगर, डकरा मार्केट, चूरी और राय आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पद यात्रा कर सड़क किनारे सब्जी बेच रहे दुकान दरों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। साथ ही कांग्रेस को वोट करने की अपील की।
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पार कर गई है। गरीब जनता और युवा वर्ग परेशान है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे व्यवसाईयों का व्यापार प्रभावित हुआ है, वह भी काफी परेशान रहते हैं। लेकिन मोदी सरकार को गरीबों और छोटे व्यवसाईयों की समस्या से कोई लेना देना नहीं। सरकार पूंजीपतियों की सेवा में लगी हुई है। देश की जनता ने परिवर्तन का निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत बनाएं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो गई। पीएम मोदी के जुमले से परेशान देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हाथ छाप पर वोट देकर विजय बनाएं और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें।
कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा एवम सभीजगह कार्यलय का उद्घाटन किया। अपील किया कि कांग्रेस को वोट देकर यशस्विनी सहाय को विजय बनाएं और राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *