सदर अस्पताल में मरीजों के निवाले पर डाका डाल रहा कमांडो इण्डरस्ट्रिल सिक्युरिटी फोर्स
लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में इन दिनों मरीजों के निवाले पर कमांडो इण्डरस्ट्रिल सिक्युरिटी फोर्स डाका डाल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि मरीजों को सरकार के मीनू के अनुसार भोजन तक नसीब नहीं हो रहा है। रविवार को मरीजों के थाली से अंडा केला एवं दही गायब मिलें। अस्पताल में भर्ती मरीजों जोगेंद्र उरांव, सुमंती देवी, करमी उरांव, लालमणि कुंवर समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल में हम लोगों को जो खाना मिलता है वे हमलोग लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सरकार के मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हमलोग भोजन के मांग करने के बाद भी मीनू के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। मरीजों ने बताया कि रात में भोजन में छह रोटी के बदले चार रोटी ही दिया जा रहा है। वही इस संबंध में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. अरविंद कुमार ने कहा कि नए ठेकेदार द्वारा भोजन दिया जा रहा है। बहुत जल्द सरकार के मीनू के अनुसार मरीजों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।



